Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता का संतोष हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता का संतोष हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

 

निर्माण-कार्यों की गुणवत्ता के प्रति सतर्क रहना आवश्यक

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का संचालन पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में किया जाए। निर्माण-कार्यों में गुणवत्ता के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। शासकीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जन-प्रतिनिधि भी सक्रिय भूमिका निभाएँ और जन-सामान्य से निरंतर संवाद में रहें। शासकीय कार्यों के प्रति जनता में संतोष का भाव सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री  चौहान हरदा जिले में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की निवास कार्यालय से वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जल संसाधन तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल, सांसद  दुर्गादास उईके, मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव, कलेक्टर हरदा तथा अन्य अधिकारी हरदा से वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हरदा जिले को सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में आदर्श जिला बनाना है। जिले में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जल ज्योर्तिर्मय शिविरों का आयोजन, साइबर सखी योजना, गोंडी एवं कोरकू में पाठ्यक्रम सामग्री विकसित करने, क्लस्टर क्रेडिट केम्प के नवाचार सराहनीय है। आँगनवाड़ियों का संचालन संतोषजनक है। अधिकारी-कर्मचारी तथा जन-प्रतिनिधि समन्वित रूप से प्रयास करते हुए जिले में ऐसी प्रक्रियाएँ स्थापित करें जिसका अन्य जिले भी अनुसरण करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में संचालित गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। खोदी गई सड़कों के रि-स्टोरेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा पानी की संतोषजनक आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चौहान ने मिशन के कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों का निर्माण समय पर हो और किश्त जारी करने में बेईमानी या भ्रष्टाचार न हो। मुख्यमंत्री  चौहान ने संभागायुक्त नर्मदापुरम को हरदा जिले में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग की जाँच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रतिमाह जिले में होने वाले रोजगार दिवस के लिए लक्ष्य तय कर बैंकों से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को स्व-रोजगार तथा रोजगार से जोड़ने के लिए कार्य-योजना विकसित की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने जन-सेवा अभियान, अमृत सरोवर योजना, राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, आँगनवाड़ियों का संचालन, पोषण आहार वितरण, सड़कों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, उर्वरक वितरण तथा सिंचाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्युत व्यवस्था तथा सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए।

जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन में 280 ग्रामों में योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 79 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) में 9109 आवास के लक्ष्य के विरुद्ध 6 हजार आवास पूर्ण कर लिए गए हैं। आवास प्लस में स्वीकृत 5632 आवासों में से 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्य में विलम्ब के कारण 5 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर की गई है। मॉनिटरिंग के लिए जनपद में वार्ड वार जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमृत सरोवर योजना में 75 में से 36 सरोवर पूर्ण कर लिए गए हैं। सरोवर के सौंदर्यीकरण के साथ मछली पालन और सिंघाड़ा उत्पादन को भी जोड़ा गया है। एक जिला-एक उत्पाद में बाँस उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए आईआईएम इन्दौर के विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। बताया गया कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही में एनडीपीएस के 28 प्रकरण दर्ज किए गए और 20 व्यक्तियों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

 

मुख्यमंत्री  चौहान ने जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अवैध शराब और नशीले पदार्थों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए।

MadhyaBharat 9 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.