Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
समावेशी शिक्षा अंतर्गत वातावरण निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन
समावेशी शिक्षा अंतर्गत वातावरण निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन

 

आयोजन कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के निर्देश पर

 

जिले में समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा अंतर्गत कक्षा पहली से 12वीं तक के शिक्षकों को वातावरण निर्माण प्रशिक्षण (समावेशी शिक्षा की अवधारणा, ब्रेल एवं सांकेतिक भाषा से परिचित कराने हेतु) कक्षा पहली से 8वीं तक के शिक्षकों का 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 10 दिवसीय एवं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों का 21 नवम्बर 2022 को 01 दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण संपूर्ण आवासीय व्यवस्था के साथ किया गया। कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन में सिंघरौर कुर्मी भवन दुर्ग रोड बेमेतरा में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण का शुभारंभ माता सरस्वती की छायाचित्र का पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यशाला में  रेणुका चौबे, रजनी देवांगन,  सरिता सतनामी, गंगा प्रसाद एवं चंद्रकांत वर्मा मास्टर ट्रेनर्स बीआरपी समावेशी शिक्षा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सांकेतिक भाषा, ब्रेल लिपि, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, वाणी बाधित बच्चों के शिक्षा में आ रही भाषाई एवं संप्रेक्षण बाधाओं को कक्षा प्रबंधन शिक्षण सामग्री से संबंधित समस्या का निवारण किया जा रहा है। उन्हे नवाचार के माध्यम से शिक्षित करने इस जिला स्तरीय कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आवासीय होने के कारण प्रशिक्षण केन्द्र में आवास एवं भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा किया गया है। प्रशिक्षण में प्रतिदिन 80 शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं चारो विकासखण्ड के बीआरपी समावेशी शिक्षा मास्टर ट्रेनर्स सम्मिलित हुए।

MadhyaBharat 2 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.