Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुईखदान में बाल मेले का हुआ आयोजन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुईखदान में बाल मेले का हुआ आयोजन

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मंच से सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई 

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुईखदान परिसर में आज स्कूल प्रबंधन द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी (विधायक विधानसभा खैरागढ़) व अध्यक्षता  पार्तीका संजय महोबिया (अध्यक्ष नगर पंचायत छुईखदान) द्वारा किया गया l कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के कलेक्टर डॉ।  जगदीश कुमार सोनकर जी ,छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष  नीना विनोद ताम्रकार जी,  ललित महोबिया जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान) गिरवर जंघेल (पूर्व विधायक)  मोतीलाल जंघेल,  राम कुमार पटेल,  हेमंत वैष्णव व अन्य सम्मानीय , जनप्रतिनिधि गणों के साथ साथ, शाला प्रबंधन की पूरी टीम, शिक्षक शिक्षिकाएं और कार्यक्रम के विशेष आकर्षण स्कूल के विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे l  

बाल मेला के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चो द्वारा करीब 50 स्टॉल लगाया गया था जिसमे बच्चे अपनी पाककला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध करा रहे थे, अतिथियों ने पूर्ण स्टॉल का निरीक्षण करते हुए बच्चों की इस कला का हौसला अफजाई किया व बच्चों के बनाए गए व्यंजनों का लुत्फ उठाया , और आने वाले उज्ज्वल भविष्य की कामना की l   विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा का महत्त्व बताते हुए इस पर प्रकाश डाला गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में विद्या को आपसे कोई नहीं छीन सकता और आपकी भविष्य की बुलंदियों को छूने में इस का अपना विशेष महत्त्व है l कार्यक्रम की अध्यक्ष पार्तिका संजय महोविया जी द्वारा बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल में नगर पंचायत छुईखदान द्वारा कराएँ गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई और भविष्य में बच्चों के विकास के लिए और स्कूल प्रबंधन के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही l  मा कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मंच से सभी को संविधान की शपथ दिलाई और बच्चो को बाबा साहब के महत्ता के बारे में बताया, संविधान और उसका जीवन में तथा भविष्य में क्या योगदान है इसके बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताकर, विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कलेक्टर 

 

 ने अपना उद्बोधन समाप्त किया l कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कलेक्टर डॉ

जगदीश थे जो बच्चों के बीच में पूर्ण रूप से घुल मिल गए थे तथा विद्यार्थी अपने बीच जिले के कलेक्टर को पाकर फूले न समाते हुए उस क्षण को सेल्फी व् फोटो के साथ में समेटने में लगे हुए थे l.इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य में प्रस्तुति कर गांधीजी के आदर्शों व कत्थक नृत्य की विलुप्त होती विद्या को उजागर करने का प्रयास किया गया

MadhyaBharat 27 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.