Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रहली क्षेत्र के खेतों को मिलेगी सिंचाई सुविधा - मंत्री भार्गव
रहली क्षेत्र के खेतों को मिलेगी सिंचाई सुविधा - मंत्री भार्गव

मंत्री भार्गव ने मध्यम सिंचाई परियोजना का किया भूमि-पूजन

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने 162 करोड़ 66 लाख रूपये से बनने वाली आपचंद मध्यम सिंचाई परियोजना का सागर जिले के रहली में भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा है कि इस परियोजना से लगभग एक दर्जन गाँव के किसानों को सिंचाई के लिये जल मिलेगा। परीयोजना से किसानों को पानी की कोई कमी नहीं आयेगी और रहली क्षेत्र के किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी। मंत्री  भार्गव ने कहा कि वर्तमान में कई देशों में पानी की कमी है। हमारे देश में कई ऐसे राज्य एवं जिले हैं, जहाँ पानी की कमी होने से पानी की बचत की जाती है। प्रकृति ने हमें इस क्षेत्र में सुनार, गधेरी और कोपरा नदियाँ दी हैं। बांध बनने के बाद आस-पास के नलकूप, बोरवेल और कुओं का जल-स्तर बढ़ेगा। मंत्री भार्गव ने कहा कि शाहपुर के पास साजली नदी पर पेयजल के लिए डैम बना है। पेयजल के लिए क्षेत्र के 108 गाँव में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यहाँ घरों में टोंटी से जल आएगा। जल, जंगल और जमीन पर सभी का हक है। नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन रेखा है। नर्मदा नदी से सिंचाई और पीने के लिए जल मिलता है। मंत्री भार्गव ने कहा कि सिंचाई परियोजना से 12 हजार एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पाइप लाइन से पानी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन परियोजना से डूब में आयेगी, उन्हें प्रति हेक्टेयर 8 लाख रूपये मुआवजा राशि दी जायेगी और घर बनाने के लिए पाँच लाख रूपये के साथ प्लाट भी नि:शुल्क दिया जायेगा। प्रभावित किसानों को प्रति माह 3 हजार रूपये जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा। प्रभावित पशु मालिकों, छोटे व्यापारियों को शेड निर्माण के लिए 25 हजार रूपये और पुनर्स्थापना के लिए 50 हजार रूपये दिए जाएंगे। पक्की सड़क, शौचालय, आँगनवाड़ी भवन बनाए जायेंगे। सिंचाई परियोजना से चनौआ खुर्द, बडखेरा गौतम, भौदहार, बसारी, बेलई, भटोली, कदला, कुमेरिया, वगरोन, चंदौला, मुर्गा दरारिया, ऊमरा, चौका, चंद्रपुरा, बोरई, रतनारी, पहरेह, खनपुरा आदि ग्रामों के किसानों की खेती सिंचित हो जायेगी। मंत्री  भार्गव ने कहा कि नर्मदा नदी पर बने बाँधों से  बिजली बनाई जा रही है। रहली क्षेत्र की सुनार, गधेरी, कोपरा नदी पर डैम बनाए जा रहे हैं। कोपरा नदी का डैम बनने से इसका पानी दमोह, पथरिया विधानसभा तक जाएगा। 

MadhyaBharat 21 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.