Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नवंबर में लगभग 40 हजार शासकीय नौकरियों के विज्ञापन आएंगे

 

सालभर में एक लाख लोगों को शासकीय नौकरी मिल जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आज रोजगार दिवस है। महीने में 1 दिन रोजगार का कार्यक्रम भाजपा की सरकार करती है। रोजगार के लिए हम सभी प्रयत्न कर रहे हैं। नवंबर में लगभग 40 हजार शासकीय नौकरियों के विज्ञापन निकले जा रहे हैं। सालभर में एक लाख लोगों को शासकीय नौकरी मिल जाएगी।

केवल सरकारी नौकरी में सभी को रोजगार नहीं मिल सकता। इसके लिए हमने तय किया कि स्वरोजगार की जितनी भी योजनाएं हैं, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हर महीने नौजवानों को स्वरोजगार उपलब्ध कराएं। शिवराज पीथमपुर पहुंचे हैं।  जहाँ उन्होंने जिला उत्पाद को लेकर जोर दिया। 

आज पीथमपुर में रोजगार दिवस  कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। लगभग 3 लाख लोगों को स्वरोजगार की योजनाओं के लिए लोन मिलेगा और कई अलग-अलग तरह की सब्सिडी का लाभ हम देंगे। मध्यप्रदेश में आ रहे निवेश के कारण कारखानों में रोजगार मिल रहा है। मैं अभी उज्जैन जाने वाला हूं। वहां व्यवस्था करूंगा कि बजट होटल कैसे बनें और सामान्य परिवारों के निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों के श्रद्धालु भी श्री महाकाल महाराज का श्री महाकाल लोक देख पाएं। श्री महाकाल लोक के कारण उज्जैन में आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा, इन चारों का समुच्चय है मनुष्य। चारों का सुख चाहिए इसलिए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की व्यवस्था बनाई गई। विविध कामनाओं के लिए अर्थ चाहिए। इसलिए भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि अर्थ के बिना दुनिया नहीं चलती।

 

MadhyaBharat 4 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.