Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनांतर्गत खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापना हेतु मिलेगा ऋण
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनांतर्गत खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापना हेतु मिलेगा ऋण

 

लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा

 

कोंडागांव जिले को वन डिस्ट्रीक वन प्रोडक्ट के तहत माइनर फारेस्ट प्रोड्यूस आबंटित है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा इस दिशा में बेरोजगार युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण सुलभ कराया जायेगा। जिसके तहत इमली प्रोसेसिंग यूनिट, बेकरी, डेयरी उत्पाद, मसाला उद्योग, अचार-पापड़ एवं बड़ी उत्पाद सहित वनोपज आधारित खाद्य प्रसंस्करण यूनिट ईत्यादि की स्थापना और स्थापित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विस्तार के लिए के शासन की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत ऋण प्रदान करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव से मिली जानकारी के अनुसार उक्त योजनान्तर्गत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। व्यक्तिगत उद्यमी, स्व-सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन इस हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आधार कार्ड, पेन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक, निवास संबन्धी आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव या कार्यालयीन दूरभाष नम्बर +91-07786-242756 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

MadhyaBharat 1 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.