Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गरीब से पैसा मांगने वालों को शासकीय सेवा में रहने का हक नहीं
गरीब से पैसा मांगने वालों को शासकीय सेवा में रहने का हक नहीं

 

अमृत सरोवर योजना में शहडोल जिले को आदर्श बनाएँ

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से पैसा मांगने वालों को नौकरी से बाहर करें। गरीब से पैसा मांगने वालों को शासकीय सेवा में रहने का हक नहीं है। राज्य शासन द्वारा अरबों रूपए के विकास और जन-कल्याण के कार्य संचालित हैं। इनका लाभ सीधे जनता को मिलना चाहिए। विधायक, पंचायत प्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी निरंतर क्षेत्र का दौरा करें। जनता से सम्पर्क में रहें और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, निर्माण कार्यों तथा उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखें। मंत्री, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी "टीम मध्यप्रदेश" के रूप में अपने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए कार्य करें। जनता से सतत संवाद में रहें और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें। मुख्यमंत्री चौहान सुबह 7 बजे निवास कार्यालय से शहडोल जिले की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रामखेलावन पटेल बैठक में वुर्चअली जुड़े। जिला कलेक्टर  वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक  प्रतीक श्रीवास्तव तथा जिले के सभी अधिकारी भी बैठक में वुर्चअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल में नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण, विद्युत आपूर्ति, सीएम राईज स्कूल, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन, रोजगार मेलों के आयोजन, मातृ-मृत्यु और शिशु-मृत्यु दर, स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़कों की स्थिति तथा कानून-व्यवस्था आदि की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रतिमाह होने वाले रोजगार दिवस से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल की मुख्य सड़कों की स्थिति और सीवरेज के गड्ढे नहीं भरने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने पीएम आवास योजना में कार्य को गति देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल में "एक जिला-एक उत्पाद" में संचालित गतिविधियों की सराहना की। जानकारी दी गई कि "एक जिला-एक उत्पाद" में जिले में हल्दी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हल्दी महोत्सव का आयोजन कर हल्दी और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला की गई। जिले में उत्पादित हल्दी के नमूने पतंजलि, बैद्यनाथ जैसी कम्पनियों ने भी स्वीकृत किए हैं। किसानों और स्व-सहायता समूहों को सीधी बिक्री से अधिक लाभ हो, इस उद्देश्य से जिले की हल्दी की बेहतर पैकिंग और ब्रांडिंग कर बिक्री बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस के आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर निर्माण में भी जिले को आदर्श बनाने के लिए गतिविधियाँ संचालित की जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले में मरीजों को डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने की भी प्रशंसा की। जानकारी दी गई कि जिले में 4 लाख 73 हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने युद्ध स्तर पर कार्य कर 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के लिए बिगड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने और सही वॉल्टेज नहीं मिलने की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही लोगों को बिजली बिल भरने के लिए दायित्व बोध कराने जागरूकता कैम्प लगाए जाए। बताया गया कि सौभाग्य योजना में 294 मजरे-टोले शेष हैं। शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 23 घंटे 51 मिनिट और ग्रामीण क्षेत्र में 22 घंटे 35 मिनिट बिजली आपूर्ति की जा रही है। बताया गया कि पिछले दो माह में 12 व्यक्तियों पर रासुका की कार्यवाही की गई है। भू-माफिया के विरूद्ध 70 कार्यवाहियाँ कर 55 करोड़ लागत की 118 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई। जिले में 1300 गुंडे-बदमाशों की सूची बना कर कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने माफिया से मुक्त कराई भूमि पर गरीबों के आवास बनाने और नशे के कारोबार पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शहडोल जिले की समीक्षा की 

- "एक जिला-एक उत्पाद" में शहडोल के प्रयास सराहनीय 

- हल्दी बन रही है क्षेत्र की पहचान

 

MadhyaBharat 29 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.