Since: 23-09-2009
पुलिस ने मामला दर्ज कर जब्त किया 10 लाख का गांजा
जांजगीर-चांपा के ग्राम करूमहू नेशनल हाईवे के पास स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन की जांच की तो बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने स्कार्पियो से 252 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 10 लाख 8000 रुपए बताई जा रही है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम करूमहू नेशनल हाईवे 49 का है। मुक्तीधाम के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक जेएच 01 डीएच 3914 दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड नीचे गिरने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी मुलमुला अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक सफेद स्कार्पियो रोड के नीचे दुर्घटना ग्रस्त मिला। वाहन में कोई नहीं था। वाहन की तलाशी पर लेने उसके अंदर रखे 270 पैकेट गांजा मिला। पुलिस ने सभी गांजा को निकालकर जब्ती बनाई। मामले में अज्ञात आरापितों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |