Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आदिवासी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार
आदिवासी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार

मामले में पुलिस कर रही है जांच 

 

छत्तीसगढ़ के  जशपुर में 11 आदिवासी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए । फ़ूड पॉइज़निंग से देर रात उल्टी-दस्त के चलते कई बच्चे बेहोश हो गए।  सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिले मिड-डे मील का खाना खाने से बीमार हुए हैं। वहीं अफसर सामाजिक समारोह में दूषित मिठाई खाने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोढ़रअंबा में मंगलवार दोपहर से ही 11 पहाड़ी कोरवा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चे उलटी-दस्त करने लगे और बेहोशी की हालत में आ गए। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। इस पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मामले की जानकारी कलेक्टर रितेश अग्रवाल को दी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर रात में ही SDM, तहसीलदार CEO और BMO के साथ मेडिकल टीम पहुंच गई। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि सभी बच्चों ने दिन में आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाला रेडी-टू ईट भोजन खाया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत CEO विनोद सिंह का कहना है की गांव में सामाजिक समारोह चल रहा था। उसी समारोह में दी गई दूषित मिठाई से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।  मिठाई कहां से आई थी, इसका भी पता लगा रहे हैं। दुकान से सैंपल लेकर की जांच के लिए भेजेंगे।

MadhyaBharat 8 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.