Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां

344 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए

दतिया में  त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए जिले में तैयारियां की जा रही है।  आज  344 उम्मीदवारों ने पर्चे किए हैं।  यह जानकारी

दतिया जिला कलेक्टर संजय कुमार ने दी है।  उन्होंने कहा त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के पांचवे दिन जिले में विभिन्न पदों हेतु 344 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 4 उम्मीदवारों ने, जनपद पंचयत सदस्य हेतु 48 उम्मीदवारों ने, सरपंच पद हेतु 227 और पंच पद हेतु 65 उम्मीदवारों ने संबंधित रिर्टनिंग आफीसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।  पंचायतों में मतदाता उत्साह पूर्वक भाग ले इसके लिए भी गतिविधियां चलाई जा रही है।  जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही होटल रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर भी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले के होटलों में यात्री अनुविभागीय अधिकारी की परमिशन के बाद ही रोक सकेंगे आचार संहिता के साथ धारा 144 लगा दी गई है सभी शस्त्र निरस्त कर दिए गए हैं । नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जून 2022 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे रहेगी। 7 जून 2022 मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) होगी। 10 जून 2022 शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यार्थी अपनी अभ्यर्थिता से नाम वापिस ले सकेगा। नाम वापिसी पश्चात् इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा।

MadhyaBharat 4 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.