Since: 23-09-2009
पुलिस की मारपीट से हुए नाराज
नक्सल प्रभावित नारायणपुर में ग्रामीणों ने भरण्डा थाने के सामने चक्काजाम किया। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ग्रामीण नाराज दिखे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। पुलिस पर मारपीट में ग्रामीण की हालत में गंभीर हो गई। इसके बाद नाजुक हालत में ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती किया गया। मारपीट से नाराज ग्रामीणों ने भरण्डा थाने का घेराव किया। बतादें कि ग्राम पटेल सोमनाथ दुग्गा के गिरफ्तारी से ग्रामीण नाराज थे। यह पूरा मामला मानू नरेटी फर्जी मुठभेड़ से जुड़ा हुआ है। पुलिस की मारपीट से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |