Since: 23-09-2009
दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत
जांजगीर-चांपा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को को कुचल दिया। जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद वाहन चालक ने कुछ दूर जाकर कार खड़ी कर दी। और कार छोड़कर भाग गया। घटना स्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने चांपा - कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा-कोरबा मार्ग पर उच्चभिठ्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |