Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
जीतू पटवारी

 

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई सामग्री खरीदी, निर्माण कार्यों और अन्य वित्तीय भुगतानों का विशेष ऑडिट कराने की मांग की है।

पटवारी ने पत्र में छह बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में सामने आए मामलों सहित सभी संदिग्ध पंचायतों के भुगतान की स्वतंत्र एजेंसियों से उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। पंचायत पोर्टल पर अपलोड हर बिल स्पष्ट, पठनीय और मूल दस्तावेज के रूप में उपलब्ध होना अनिवार्य किया जाए। धुंधले या अपूर्ण दस्तावेजों पर भुगतान की अनुमति न हो।

 

उन्होंने ठेले, लाइट, वाटर कूलर, निर्माण सामग्री और अन्य वस्तुओं की खरीदी का वास्तविक बाजार मूल्य से मिलान कराने, संदिग्ध फर्मों के जीएसटी नंबर, पंजीयन, बैंक खातों, वास्तविक कारोबार और आपूर्ति की जांच कराने की मांग की। एक ही फर्म से बार-बार हुई खरीदी का विशेष परीक्षण हो।

 

पटवारी ने कहा कि भुगतान स्वीकृत करने वाले सरपंच, सचिव, जनपद और जिला पंचायत के अधिकारियों की भूमिका की जांच हो। दोष प्रमाणित होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं और सरकारी धन की वसूली हो। पंचायतवार खरीदी, विक्रेता, वस्तु की मात्रा, प्रति इकाई कीमत और भुगतान का विवरण सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीण भी अपने गांव के विकास कार्यों का हिसाब देख सकें।

 

उन्होंने कहा कि गांव की सड़क, पेयजल, रोशनी, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के लिए आने वाला पैसा सीधे ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए होता है, लेकिन यदि इसी राशि का इस्तेमाल संदिग्ध खरीदी और अपारदर्शी भुगतान में होने लगे तो यह वित्तीय अनियमितता से कहीं बड़ा सवाल बन जाता है।

 

पत्र में तीन स्तरों पर सवाल उठाए गए हैं। पहला, खरीदी की कीमत में असामान्य अंतर। बाजार में जिस वस्तु की कीमत हजारों में है, उसे सरकारी रिकॉर्ड में लाखों रुपये का दिखाया जा रहा है। दूसरा, बिलों की विश्वसनीयता पर सवाल। जब भुगतान का आधार बनने वाले बिल ही धुंधले और अपठनीय हों, तो यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस वस्तु की कितनी मात्रा खरीदी गई। तीसरा, निगरानी तंत्र की भूमिका। भुगतान की प्रक्रिया एक व्यक्ति तक सीमित नहीं होती, इसमें कई स्तर शामिल होते हैं, इसलिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

 

पटवारी ने तीन उदाहरण भी दिए। 20 हजार के ठेले को ई-रिक्शा बताकर 3.25 लाख रुपये का भुगतान दर्शाया गया। दान में मिले वाटर कूलर की खरीदी के नाम पर 24 लाख रुपये के भुगतान दर्ज किए गए। दो ग्राम पंचायतों में आठ हाईमास्ट लाइट लगाने के नाम पर 48 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए।

 

उन्होंने कहा कि अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से संबंधित रिपोर्ट में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। यह विषय किसी एक पंचायत तक सीमित नहीं है, इसकी प्रदेशव्यापी जांच आवश्यक है। विकास का मूल्यांकन चमकदार सरकारी विज्ञापनों से नहीं, गांव की वास्तविक सुविधाओं से होता है। पूरे प्रकरण की समयबद्ध जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं।

MadhyaBharat 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.