Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कोविड योद्धाओं के साथ न्याय करो, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को नौकरी देने की मांग
umang singhar

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कोविड काल में सेवा देने वाले करीब 4,000 स्वास्थ्यकर्मियों को फिर से रोजगार देने की मांग की है। सिंघार ने कहा कि महामारी के दौरान डॉक्टर, आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने करीब दो साल तक जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की। बाद में उनकी सेवाएं खत्म कर दी गईं। आज वही अनुभवी स्वास्थ्यकर्मी भोपाल में कई दिनों से रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ प्रशिक्षित और अनुभवी लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के हजारों पद खाली पड़े हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि सरकार इन स्वास्थ्यकर्मियों के अनुभव और योग्यता के आधार पर समायोजन के लिए स्पष्ट नीति बनाए और जल्द ठोस निर्णय ले। जिन्होंने संकट में जनता की सेवा की, उनके भविष्य की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है।

MadhyaBharat 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.