Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश
बीजेपी

भोपाल, 22 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौजूद खेलप्रेमियों और जनसमुदाय से मोबाइल की टॉर्च जलवाकर सभी को इस पल का सहभागी बनाया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर परिसर का औपचारिक लोकार्पण किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के इतिहास में भोपाल के लिए आज का दिन स्वर्णिम दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों में झंडे गाड़ रहा है। खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा या पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना विकसित करने का सशक्त जरिया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में मिलें, इसी सोच से नाथू बरखेड़ा में यह परिसर बना है। 134 एकड़ में 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस परिसर से भोपाल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश खेलों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी खेलों के मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आने वाले समय में भोपाल सिर्फ हॉकी के लिए नहीं, बल्कि हर खेल के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाएगा। भोपाल की धरती पर हर खेल के स्टेडियम विकसित हों और यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलें, यही सपना है।

 

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनना सौभाग्य की बात है। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और मध्यप्रदेश में 28 फीसदी युवा रहते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों के साथ हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

 

कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल को खेल परिसर के रूप में बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। इसके लिए शहर और गांव का विकास, युवाओं को सही दिशा और हर खेत-खलिहान में खुशहाली जरूरी है। देश को हिट करने के लिए फिट होना होगा। खेलों में प्रदेश कभी 17वें नंबर पर था, आज तीसरे नंबर पर है। अगले दो साल में मध्यप्रदेश देश का सबसे बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य होगा। हर विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम स्वीकृत कर दिया है। भोपाल की हॉकी की चमक वापस लाई जाएगी।

 

समारोह में एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से 9 करोड़ 23 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। भारत, चीन, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट किया। सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

MadhyaBharat 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.