Since: 23-09-2009
नागदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन जिले के नागदा में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनके सुखद भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक एवं उनके परिवार ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक बड़नगर जितेंद्र पण्ड्या, विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा, राजेश धाकड़, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक मंदसौर बबीता रघुवंशी, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, यशपाल सिंह सिसौदिया, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |