Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न
विदेश

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा दौर 11 से 20 नवंबर 2026 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार डॉ. बृज मोहन मिश्र ने किया, वहीं कनाडा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार मैरी-कैथरीन स्पियर्स ने किया।

 

वार्ता में वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, मूल के नियम (रूल्स ऑफ ओरिजिन), व्यापार उपचार, बौद्धिक संपदा और निवेश को प्रोत्साहन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया।

 

*मंत्रियों ने जताई प्रतिबद्धता*

 

वार्ता के इस दौर की शुरुआत 11 नवंबर को नई दिल्ली में एक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक बैठक के साथ हुई। इसमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू शामिल हुए।

 

दोनों मंत्रियों ने एक संतुलित एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी सीईपीए के महत्व पर जोर दिया, जो बाजार तक सार्थक पहुंच प्रदान करे, दोनों अर्थव्यवस्थाओं की पूरक क्षमताओं का लाभ उठाए और व्यापार एवं निवेश के नए अवसर सृजित करे। उन्होंने वार्ता में हुई प्रगति की समीक्षा की और अपनी-अपनी टीमों को चर्चा को सार्थक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

 

*विभिन्न स्तरों पर सार्थक चर्चा*

 

वार्ता के इस दौर में विभिन्न स्तरों पर रचनात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रगति की। ये चर्चाएं दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय की गई महत्वाकांक्षी समय-सीमा के भीतर बातचीत को पूरा कर लेने के साझा लक्ष्य से प्रेरित थीं।

 

*सचिव स्तर की समीक्षा बैठक*

 

वार्ता के समापन की ओर बढ़ने के क्रम में, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार उप-मंत्री ग्लेन पुरवेस तथा उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इसमें छठे दौर में हुई प्रगति की समीक्षा की गई और भारत-कनाडा सीईपीए से संबंधित चर्चाओं की समग्र स्थिति का जायजा लिया गया।

 

दोनों पक्षों ने एक महत्वाकांक्षी, संतुलित और व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते को पूरा करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे दोनों देशों के किसानों, उद्योगों, व्यवसायों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ठोस लाभ मिल सके।

 

इस बात पर जोर दिया गया कि प्रस्तावित सीईपीए व्यापार एवं निवेश के नए अवसर खोलेगा, मजबूत एवं विविधतापूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करेगा और भारत तथा कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहरा करेगा। वार्ता के छठे दौर का सफलतापूर्वक संपन्न होना, बातचीत को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में दोनों पक्षों की निरंतर भागीदारी एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

MadhyaBharat 21 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.