Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
विकास और विरासत की थीम पर सजा मध्यप्रदेश मंडप, बुंदेली संगीत और भगोरिया नृत्य ने मोहा मन
vigyan mela

भोपाल। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 में मध्यप्रदेश मंडप का शुभारंभ मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर सचिव एवं आयुक्त, एमएसएमई कुमार पुरुषोत्तम, एमएसएमई सचिव जॉन किंग्सले तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एमएफपी-पार्क एवं विंध्य हर्बल्स, भोपाल गीतांजलि जे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने मंडप का भ्रमण कर प्रदेश की औद्योगिक उपलब्धियों, निवेश संभावनाओं, स्थानीय उत्पादों एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया।

 

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की इस वर्ष की थीम विकास और विरासत के अनुरूप मध्यप्रदेश मंडप को आकर्षक एवं विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया गया। मंडप में प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, एमएसएमई क्षेत्र, स्टार्टअप, निवेश की संभावनाओं, भौगोलिक संकेतक प्राप्त उत्पादों तथा एक जिला-एक उत्पाद की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

 

जरी-जरदोजी, गोंड पेंटिंग, ढोकरा कला, लौह शिल्प एवं अन्य पारंपरिक कलाओं का सजीव प्रदर्शन दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। महाकाल लोक की स्थापत्य शैली से प्रेरित प्रवेश द्वार तथा खजुराहो, सांची, ग्वालियर किला और प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की झलक ने मंडप को विशिष्ट पहचान प्रदान की।

 

मध्यप्रदेश दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को भारत मंडपम परिसर के एम्फीथिएटर-1 में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बुंदेली लोक संगीत तथा भील जनजाति के पारंपरिक भगोरिया लोक नृत्य की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहीं।

 

बुंदेली लोक संगीत की प्रस्तुति ऋषि विश्वकर्मा एवं उनके समूह द्वारा दी गई। प्रस्तुतियों में बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत, वीरता, प्रेम, भक्ति, ग्रामीण जीवन और लोक परंपराओं की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। ढोलक, नगड़िया, ढोल, नगाड़ा, मंजीरा, झांझ, मृदंग, खंजरी, तंबूरा और हारमोनियम जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों ने प्रस्तुतियों को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

 

इसी क्रम में कैलाश शिशोदिया एवं उनके समूह, धार द्वारा भील जनजाति के पारंपरिक भगोरिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक श्रृंगार, विशिष्ट पदचाप, चक्रीपाली, समूहन पाली और पिरामिड जैसी नृत्य मुद्राओं के माध्यम से कलाकारों ने मध्यप्रदेश की जीवंत जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन किया। पारंपरिक तीर-कमान के साथ दी गई ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

 

सत्येन्द्र भूषण सिंह ने मध्यप्रदेश की विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विरासत के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहा है। प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, स्थानीय कला एवं शिल्प को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक बाजार और वैश्विक पहचान से जोड़ने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में उद्योग, एमएसएमई, निवेश, नवाचार एवं रोजगार सृजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्यप्रदेश मंडप इसी विकास दृष्टि और प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतिनिधित्व करता रहा।

 

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश की संभावनाओं, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक विरासत का समग्र प्रदर्शन प्रदेश की विकास यात्रा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

MadhyaBharat 19 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.