Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
विश्व धरोहर सप्ताह पर ओरछा के विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर से भरी उड़ान, आसमान से निहारी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती
पर्यटन

भोपाल। प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत के संरक्षण, संवर्धन और पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 19 से 25 नवंबर 2026 तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए पर्यटन नगरी ओरछा में विशेष हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा के 6 छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर से हवाई भ्रमण कराया गया। आसमान से अपनी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती निहारने का अवसर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

यह विशेष पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उस दूरदर्शी सोच और महत्वाकांक्षी संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत वे प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ आमजन और विशेषकर युवाओं को हवाई पर्यटन से जोड़ने पर निरंतर जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई हेली एवं वायु सेवाओं के माध्यम से आज न केवल पर्यटकों का सफर सुगम हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी पर्यटन के नए आयाम खुल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि हमारी नई पीढ़ी जब अपनी गौरवशाली विरासत और संस्कृति से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ेगी, तभी उसका वास्तविक संरक्षण और संवर्धन संभव हो सकेगा। इसी विजन को साकार करते हुए विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर जॉय राइड का अवसर प्रदान किया गया, ताकि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को एक नए और व्यापक दृष्टिकोण से देख और समझ सकें।

 

हेलीकॉप्टर में सवार होकर विद्यार्थियों ने आसमान से ओरछा के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों, भव्य महलों, मंदिरों, बेतवा नदी, अभयारण्य क्षेत्र और प्राकृतिक सौंदर्य का विहंगम दृश्य देखा। रामराजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर एवं लक्ष्मी मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहरों को आसमान से निहारना उनके लिए बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव रहा।

 

हवाई भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने ओरछा को जमीन से कई बार देखा है, लेकिन आसमान से ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक सुंदरता को देखने का अनुभव बिल्कुल अलग और यादगार रहा। विद्यार्थियों ने इस अनूठी पहल के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

विश्व धरोहर सप्ताह का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा विशेषकर युवा पीढ़ी में इसके प्रति जागरूकता और जुड़ाव बढ़ाना है। यह पहल विद्यार्थियों को विरासत, इतिहास और पर्यटन के महत्व से जोड़ने की दिशा में सराहनीय प्रयास रही।

MadhyaBharat 19 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.