Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधीसागर जलाशय पर की मां चंबल की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल। गांधी सागर जलाशय के तट पर बुधवार को कैबिनेट बैठक से पहले मां चंबल की भव्य आरती का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की मंगलकामना की। आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और चंबल मैया के जयघोष से पूरा तट भक्तिमय हो गया। मां चंबल का पूजन-अर्चन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट एवं बटुकों सहित 21 पुजारीगणों ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और पर्यटक भी आरती में शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रभाव क्षेत्र में चंबल मैया के किनारे गांधीसागर का संबंध गंगाजी से जुड़ रहा है। क्षिप्रा नदी चंबल में आकर मिलती है और यही धारा आगे जाकर यमुना नदी में मिलती है। चंबल नदी के बगैर यमुना की धारा अधूरी है। हजारों साल से मंदसौर, नीमच, धौलपुर, भिंड और मुरैना क्षेत्र को चंबल मैया का आशीर्वाद मिलता रहा है। चंबल नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि मालवा की संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है।

 

उन्होंने कहा कि चंबल नदी में घड़ियाल और डॉलफिन का भी बसेरा है। इसके संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। चंबल नदी पर स्थित गांधीसागर जलाशय मंदसौर और नीमच जिलों सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। इसका कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य मन को आनंदित करने वाला है।

 

यहां फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वॉटर स्पोर्ट्स और साहसिक गतिविधियों के साथ अब मां चंबल की आरती भी पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने चंबल नदी को स्वच्छ रखने, जल का सदुपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.