Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के अवसर पर गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लगभग 40.50 करोड़ रुपये की लागत से यहां पांच परियोजनाएं विकसित होंगी, जिनसे पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा और इको टूरिज्म को नई गति मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित कर इस क्षेत्र की विशेषताओं को सामने लाने का प्रयास किया है। समृद्ध जलराशि और अनंत पर्यटन संभावनाओं से जुड़ा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर है। यहां विकसित होने वाली टेंट सिटी और इको टूरिज्म गतिविधियों से पर्यटन को गति मिलेगी। गांधीसागर वन्य संपदा में भी अहम स्थान रखता है। चीता प्रोजेक्ट के साथ ही विभिन्न वन्यजीवों और विलुप्तप्राय गिद्धों सहित अनेक प्रजातियों के पक्षियों के लिए यह क्षेत्र स्वर्ग से कम नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीसागर डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों से गांधीसागर एक ऐतिहासिक केंद्र बनेगा और क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार का यह प्रयोग अद्भुत है, जो प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्रों में विकास की नई ऊर्जा और चेतना का संचार करेगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गांधीसागर की जलराशि का बेहतर उपयोग करने के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना तैयार की गई है। इससे बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 20 गुना तक बढ़ेगी और पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी। दो जलाशयों के बीच पानी के आवागमन से एक ही जलराशि से बार-बार बिजली बनाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संकल्प शक्ति से यह कार्य रिकॉर्ड तीन वर्ष में पूरा हुआ है।

 

शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने चंबल नदी के तट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती और पूजा-अर्चना की। सभी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की।

 

गांधीसागर ईको टूरिज्म परियोजना के अंतर्गत मालासरी टापू पर टेंटिंग यूनिट, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और जल क्रीड़ा गतिविधियां विकसित होंगी। ग्राम कनघट्टी में टेंटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, बोट क्लब का संचालन और कम से कम 20 कमरों का आधुनिक रिसॉर्ट तैयार होगा। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए 135 नए आवासीय कमरे भी बनाए जाएंगे।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.