Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री 19 नवंबर को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर मीट का करेंगे शुभारंभ, 25 कंपनियों को मिलेंगे आशय पत्र
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में 19 नवंबर को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (टीएमजेड) की इन्वेस्टर मीट आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण, तकनीकी निवेश और औद्योगिक अधोसंरचना के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

 

इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश के लिए 25 कंपनियों को आशय पत्र वितरित किए जाएंगे। इन कंपनियों की ओर से 3,600 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं, जिनसे 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसके साथ ही ग्वालियर में लगभग 450 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।

 

आशय पत्र प्राप्त करने वाली कंपनियों में देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार विनिर्माण कंपनियां शामिल हैं। इनमें वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, तेजस नेटवर्क्स, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी, ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स, टेस्कॉम, नियोलिंक सॉल्यूशंस, ज़ेटकेम सप्लाई चेन सर्विसेज और क़ोडास इनोवेशंस जैसी कंपनियां प्रमुख हैं।

 

ग्वालियर में विकसित किया जा रहा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन देश में दूरसंचार उपकरण निर्माण को प्रोत्साहित करने वाली एक विशिष्ट एकीकृत औद्योगिक पहल है। परियोजना के प्रथम चरण में ग्वालियर आईटी पार्क एवं साडा क्षेत्र में लगभग 170 एकड़ भूमि पर प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जा रही है। इस परियोजना के लिए भारत सरकार से 493 करोड़ रुपए की सहायता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त परीक्षण एवं प्रमाणन सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

मध्यप्रदेश सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन भी दे रही है। इनमें 1 रुपए के प्रीमियम पर भूमि, 50 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान, स्टाम्प ड्यूटी की शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति और शुरुआती पांच वर्षों तक बिजली दर में 2 रुपए प्रति यूनिट की छूट शामिल है।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.