Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
22 नवंबर को होगा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का शुभारंभ
खेल

 

भोपाल। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

 

मंत्री सारंग ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ 22 नवंबर को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मानसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

शुभारंभ समारोह का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति होगी। 'चक दे इंडिया' और 'जय हो' जैसे लोकप्रिय गीतों से अपनी पहचान बनाने वाले सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति से समारोह में संगीत और खेल का संगम देखने को मिलेगा।

 

समारोह में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली छह देशों की महिला हॉकी टीमें मार्च पास्ट करेंगी। एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

 

परिसर में खेल गांव विकसित किया जाएगा, जहां मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और अतिथियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

 

मंत्री सारंग ने अधिकारियों को पार्किंग, पेयजल, दर्शकों के आवागमन, स्ट्रीट लाइट, फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश और निकास मार्गों पर पर्याप्त व्यवस्था हो, यातायात प्रबंधन प्रभावी रहे और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं।

 

गौरतलब है कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एशिया की छह शीर्ष महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी।

MadhyaBharat 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.