Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त में प्रदेशभर में 671 वारंटी गिरफ्तार
police

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपराधियों, फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रदेशभर में विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। देर रात से सुबह तक चली इस कार्रवाई में 671 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और 457 से अधिक वारंट तामील किए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों, निगरानीशुदा अपराधियों और जिला बदर आरोपियों की चेकिंग की। अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 

इंदौर में 1,419 बदमाशों की जांच कर 722 पर कार्रवाई की गई और 294 से अधिक वारंट तामील किए गए। मुरैना में करीब 221 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। ग्वालियर में 214 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें 106 स्थायी और 108 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

 

छिंदवाड़ा में एक रात में 130 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और 150 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। खरगोन में 79 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। भोपाल देहात में 85 वारंट तामील किए गए। दमोह में 27 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

MadhyaBharat 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.