Since: 23-09-2009
पुणे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे स्थित केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने बहु-राज्य सहकारी समितियों के पंजीकरण, विनियमन, निगरानी और सुशासन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र में सहकारी समितियों का विकास राष्ट्रीय सहकारिता नीति के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पंजीकरण, निरीक्षण, लेखा-परीक्षा और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
पुणे स्थित क्षेत्रीय कार्यालय महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की कुल 818 बहु-राज्य सहकारी समितियों के कार्यों की देखरेख करता है। देशभर में पंजीकृत 1,872 बहु-राज्य सहकारी समितियों में से 420 का पंजीकरण सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद हुआ है।
सहकारिता मंत्रालय पुणे के अलावा लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में भी क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित कर रहा है। इससे बहु-राज्य सहकारी समितियों की निगरानी, शिकायत निवारण और नियामकीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |