Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती 15 जनवरी 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की समीक्षा
up mukhyamantri rajendra shukla

 

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभागीय गतिविधियों और महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा की। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अलाइड एंड हेल्थकेयर आयोग (एनसीएएचपी) से अनुमोदित पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रगति की समीक्षा की गई।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अलाइड एंड हेल्थकेयर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और चिकित्सा पद्धतियों के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना आवश्यक है। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को दक्ष और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। उन्होंने पाठ्यक्रमों के प्रभावी संचालन और निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

*आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूर्ण करें*

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इसके लिए आगामी 16 दिसंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला स्तर पर चयन और नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

*चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की समीक्षा*

उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रतीक्षा सूची से चयन और नियुक्ति की कार्रवाई नियमानुसार शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को समय पर बेहतर उपचार सुविधाएं मिल सकें।

 

*डायलिसिस सेवाओं और एम्बुलेंस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश*

बैठक में सिविल अस्पतालों में डायलिसिस मशीनों की उपलब्धता और डायलिसिस सेवाओं के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डायलिसिस सेवाओं और एम्बुलेंस संचालन से संबंधित नवीन टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, जिससे मरीजों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

*नर्सिंग और फार्मासिस्ट नियुक्ति संबंधी प्रकरणों पर निर्देश*

उप मुख्यमंत्री ने नर्सिंग काउंसिल को उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों की शिफ्टिंग संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर नियुक्ति के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार गणित संकाय के अभ्यर्थियों को सम्मिलित करने की आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों में गति और समन्वय सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा रश्मि अरुण शमी, आयुक्त धनराजू एस., अलाइड काउंसिल के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव शेलोज जोशी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.