Since: 23-09-2009
भोपाल। कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव रखे। दोनों मंत्रियों ने मामलों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभाग की कार्रवाई जरूरी थी, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया।
मंत्रियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली जनसमस्याओं की गंभीरता से जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व वाले संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |