Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाकर उद्योगों की जरूरत के अनुसार दक्ष युवा तैयार करना प्राथमिकता: मंत्री इंदर सिंह परमार
मंत्री परमार

 

भोपाल। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाना, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार विद्यार्थियों का कौशल विकसित करना और उनके लिए रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर सुनिश्चित करना सरकार का संकल्प है।

 

मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप दक्षता प्रदान करें, ताकि विद्यार्थी बदलते औद्योगिक परिवेश में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

 

मंत्री इंदर सिंह परमार ने सोमवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में उज्जैन इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 25वीं और साधारण सभा की छठी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने विद्यार्थियों के अधिकतम प्लेसमेंट के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए उद्योगों के साथ संस्थान का समन्वय बढ़ाने को कहा।

 

मंत्री ने संस्थान की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने लंबित बकाया राशि की वसूली और संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक अनुभव से सशक्त बनाना भी है। इसके लिए उद्योगों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और उद्यमिता के अवसरों को विस्तार देना आवश्यक है।

 

बैठक में संस्थान के आगामी कार्यों के लिए 5.31 करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा की गई। निर्माण कार्यों, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, छात्रावास सुविधाओं, परीक्षा निधि और प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ (टीपीओ) को सुदृढ़ बनाने से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में तकनीकी शिक्षा सचिव रघुराज राजेंद्रन, अतिरिक्त संचालक मोहन सेन, आरजीपीवी भोपाल के कुलगुरु आलोक शर्मा, उद्योगपति पुनीत धनोतिया, महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश पेंढारकर, एस.सी. सोलंकी और दुष्यंत मालवीय सहित संबंधित अधिकारी तथा शासी निकाय एवं साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.