Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। किसी भी खेल की अकादमी स्थापित करने के लिए भूमि की आवश्यकता होने पर सरकार भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है।

 

मुख्यमंत्री यादव भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ को बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर प्रदेश में दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होना गौरव की बात है। इंदौर में लगभग 35 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर मां अहिल्या की नगरी और मालवा की आर्थिक राजधानी है। यहां अतिथि सत्कार की समृद्ध परंपरा है। सभी खिलाड़ियों को बेहतर आतिथ्य और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 नवंबर को मध्यप्रदेश में महिला हॉकी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। यह प्रदेश में खेल गतिविधियों के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बढ़ते अवसरों का प्रमाण है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी खेलों को समान महत्व दिया जा रहा है। ओलंपिक, एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ जैसे आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं।

 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों का भविष्य भी सुरक्षित और उज्ज्वल होना चाहिए। प्रशिक्षक देश के भविष्य के खिलाड़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत खेलों को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी के साथ बिलियर्ड्स टेबल पर खेल में हाथ आजमाया।

MadhyaBharat 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.