Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 लाख से अधिक कीमत के 627 गांजे के पौधे जब्त
police

‘भोपाल, 12 नवंबर 2026: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन और तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के अंतर्गत थाना सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 586 किलोग्राम वजन के 627 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 58 लाख 60 हजार रुपये है।

 

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। 11 नवंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम ने ग्राम पलासपानी के सूलिया फलिया क्षेत्र में जंगल के किनारे स्थित एक खेत पर दबिश दी।

 

दबिश के दौरान पुलिस ने पाया कि लगभग आधा बीघा भूमि पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी। खेत में लगभग 6 फीट ऊंचाई के कुल 627 गांजे के पौधे लगे हुए थे। पुलिस टीम ने सभी पौधों को मौके से जप्त कर लिया, जिनका कुल वजन 586 किलोग्राम है। जांच के बाद खेत से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन, भंडारण, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके अवैध उत्पादन एवं कारोबार से जुड़े नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है।

 

मध्यप्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास मादक पदार्थों की अवैध खेती, बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके।

MadhyaBharat 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.