Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 साल पूरे होने पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों और संस्थाओं को छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रम, शिक्षा, आयुर्वेद, मत्स्य पालन, संस्कृत, सिनेमा और ग्रामीण पर्यटन जैसे क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राज्य का सर्वोच्च सम्मान मिला।

 

*सभी 36 सम्मानित विभूतियों की पूरी सूची -*

 

*1. शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान -* धमतरी के डुमन लाल ध्रुव को आदिवासी सामाजिक चेतना और उत्थान के लिए।

 

*2. यति यतनलाल सम्मान -* दुर्ग के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी को गोरक्षा और अहिंसा के लिए।

 

*3. गुण्डाधूर सम्मान -* कोरबा की संजू देवी को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।

 

*4. मिनीमाता सम्मान -* गरियाबंद के लोक आस्था सेवा संस्थान (लता नेताम) को महिला उत्थान के लिए।

 

*5. गुरु घासीदास सम्मान -* कबीरधाम के सुखचंद भास्कर को दलित उत्थान के लिए।

 

*6. ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार -* बस्तर की कुडुक मछुवा सहकारी समिति (धनसिंह बघेल) को सहकारिता के लिए।

 

*7. हबीब तनवीर सम्मान -* रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को रंगकर्म के लिए।

 

*8. महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान -* बालोद के टोमन कुमार को तीरंदाजी में उत्कृष्टता के लिए।

 

*9. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान -* बिलासपुर के तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान को सामाजिक-शैक्षणिक क्षेत्र के लिए।

 

*10. पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान -* रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को हिंदी साहित्य के लिए।

 

*11. चक्रधर सम्मान -* रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को शास्त्रीय संगीत-नृत्य के लिए।

 

*12. दाऊ मंदराजी सम्मान -* रायपुर की रेखा जलक्षत्री को लोक नाट्य और लोक शिल्प के लिए।

 

*13. डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न -* कबीरधाम के पुन्नीदास भट्ट को कृषि के लिए।

 

*14. महाराजा अग्रसेन सम्मान -* रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को सामाजिक समरसता के लिए।

 

*15. चन्दूलाल चन्द्राकर पत्रकारिता (प्रिंट हिंदी) -* रायपुर के प्रमोद कुमार साहू को।

 

*16. चन्दूलाल चन्द्राकर पत्रकारिता (इलेक्ट्रॉनिक हिंदी) -* रायपुर के बरुण सखाजी और रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से।

 

*17. मधुकर खेर पत्रकारिता (अंग्रेजी प्रिंट) -* रायपुर के शिशिर रॉय चौधरी को।

 

*18. धन्वन्तरि सम्मान -* धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग को आयुर्वेद चिकित्सा और शोध के लिए।

 

*19. बिलासादेवी केंवट मत्स्य पुरस्कार -* बालोद के प्रदीप कुमार सोनी को मछली पालन के लिए।

 

*20. राजेश्री महंत वैष्णवदास संस्कृत पुरस्कार -* रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को।

 

*21. डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार -* नवा रायपुर के सत्य साईं संजीवनी अस्पताल (सी. श्रीनिवास यंगम) को।

 

*22. रामानुज प्रताप सिंहदेव श्रम पुरस्कार -* बलौदाबाजार के अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट को।

 

*23. पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान -* रायपुर के DSP सुरेश कुमार ध्रुव को अपराध अनुसंधान के लिए।

 

*24. छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान -* दंतेवाड़ा की दीपाली सरावगी को।

 

*25. किशोर साहू सम्मान -* रायपुर के करन खान (सैयद ताहिर अली) को छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए।

 

*26. लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान -* दुर्ग की साधना यादव को छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए।

 

*27. देवदास बंजारे पंथी नृत्य पुरस्कार -* रायपुर के सी.एल. रात्रे को।

 

*28. खुमान साव सम्मान -* रायपुर के चंद्रभूषण वर्मा को लोक संगीत के लिए।

 

*29. लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार -* दुर्ग के दुर्गा प्रसाद पारकर को आंचलिक साहित्य के लिए।

 

*30. किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण -* रायपुर के मोहन सुंदरानी को सिनेमा निर्देशन के लिए।

 

*31. बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान -* दिल्ली के कौस्तुभ शुक्ला और रायपुर के हेमन्त कुमार मिश्र को विधि के क्षेत्र में।

 

*32. माता बहादुर कलारिन सम्मान -* कांकेर की बुलबुल बैदया को नारी उत्थान के लिए।

 

*33. पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान -* गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय को हिंदी लेखन के लिए।

 

*34. डॉ. तीजन बाई सम्मान -* दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को पंडवानी कला के लिए।

 

*35. चेंदरू ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार -* कबीरधाम के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय 'सन्नी' को।

 

*36. संत रविदास सम्मान -* बालोद के जगदीश प्रसाद देशमुख को सामाजिक समरसता और साहित्य के लिए।

MadhyaBharat 3 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.