Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम
खेल

भोपाल, 3 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल खेल इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार यहां प्रतिष्ठित एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 का आयोजन होने जा रहा है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज इस मेगा आयोजन की घोषणा की और एमओयू की प्रक्रिया पूरी की।

 

*टूर्नामेंट की बड़ी बातें -*

 

*1. कब और कहां होगा टूर्नामेंट -*

19 से 28 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बरखेड़ा नाथू, भोपाल में मुकाबले होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भव्य समारोह में टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। यह वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट है जो एशियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया के सहयोग से हो रहा है।

 

*2. 6 देशों की टॉप टीमें, 150 खिलाड़ी -*

इसमें एशिया की 6 शीर्ष महिला टीमें - भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगी। लगभग 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। स्टेडियम में 5 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी और सभी मैच फ्लड लाइट में डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। रोज 3-3 मुकाबले होंगे।

 

*3. 166 देशों में होगा लाइव प्रसारण -*

मंत्री सारंग ने बताया कि इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण 166 देशों में किया जाएगा। यह सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि MP की खेल क्षमता, आधुनिक अधोसंरचना और सरकार की प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रदर्शन होगा।

 

*4. ट्रॉफी टूर पूरे प्रदेश में घूमेगा -*

टूर्नामेंट के प्रचार के लिए विशेष ट्रॉफी टूर भोपाल से शुरू होकर प्रदेश के सभी संभागों में जाएगा। मंत्री, सांसद, विधायक ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। स्कूल-कॉलेजों में रैलियां और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे ताकि हर जिले के खेल प्रेमी तक उत्साह पहुंचे। खासकर बेटियों को हॉकी से जोड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

*5. ट्राइबल कल्चर का भी होगा प्रदर्शन -*

आयोजन को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रखा जाएगा। स्टेडियम परिसर में ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे जहां MP की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और लोककलाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

 

*MP में हॉकी का तेजी से विस्तार -*

 

मंत्री सारंग ने बताया कि MP में हॉकी के लिए जबरदस्त काम हो रहा है -

- 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित

- 22 एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं, 7 नए एस्ट्रोटर्फ बन रहे हैं

 

*भोपाल - हॉकी की नर्सरी -*

 

भोपाल को यूं ही हॉकी की नर्सरी नहीं कहा जाता। MP की महिला खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 18 स्वर्ण, 11 रजत, 7 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 74 स्वर्ण, 34 रजत, 33 कांस्य सहित 141 पदक जीते हैं।

 

MP की 3 खिलाड़ियों ने जापान में एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण जीता है और MP हॉकी अकादमी की 7 खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

 

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को जनआंदोलन बनाया है और खेलो इंडिया ने युवाओं को मंच दिया है। CM मोहन यादव के नेतृत्व में MP खेलों में नई पहचान बना रहा है। हमारा लक्ष्य MP को अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत का सशक्त केंद्र बनाना है, जिससे खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

MadhyaBharat 3 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.