Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बालाघाट के किसानों ने प्रगतिशीलता की नई मिसाल बनाई : मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल/बालाघाट।* मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बालाघाट के मेहनती किसानों ने प्रगतिशीलता की नई मिसाल कायम की है। इस साल 60 लाख क्विंटल धान का उपार्जन कर बालाघाट प्रदेश में अव्वल रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को समत्व भवन से बालाघाट की कृषि उपज मंडी गोंगलई में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि वीरता और पराक्रम की परंपरा वाला बालाघाट खनिज संपदा और खान-पान के लिए प्रसिद्ध है। चिन्नौर चावल के कारण इसे मध्यप्रदेश का 'धान का कटोरा' कहा जाता है। यहां के किसान धान के साथ कोदो और श्रीअन्न उत्पादन में भी पहचान बना रहे हैं।

 

*नक्सलवाद से मुक्ति के बाद विकास को नई गति*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के विकास को नई गति मिलेगी। जिला खनिज संपदा से समृद्ध है - देश का 80% मैंगनीज और मलाजखंड में तांबे का विशाल भंडार यहीं है। सड़क, पानी, बिजली के साथ दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बंद पड़ी 36 दुग्ध समितियां फिर शुरू की जा रही हैं। दुग्ध संग्रहण 3500 लीटर से बढ़कर 10 हजार लीटर हो गया है, लक्ष्य 50 हजार लीटर का है।

 

*किसान कल्याण वर्ष और योजनाएं*

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। धान खरीदी के लिए पंजीयन पोर्टल 4 नवंबर तक खोल दिया गया है।

 

बालाघाट मत्स्य पालन में अग्रणी है। 15 हजार मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड पर 9 करोड़ से अधिक का ऋण दिया गया है। जिले के 1.29 लाख किसानों को 876 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण और 3.76 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से ग्रामीणों को भूमि का वैध मालिकाना हक मिलेगा, सरकार इस पर 10 हजार करोड़ खर्च कर रही है। किसान निजी भूमि पर बांस, सागौन लगाकर भी आय बढ़ा सकते हैं।

 

*प्रगतिशील किसानों से संवाद*

 

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया। ग्राम पांडेवाड़ा के वेदराम राहंगडाले मत्स्य पालन से 30 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। अमेड़ा के मुकेश नेवारे धान के साथ सब्जी, मत्स्य और मशरूम उत्पादन कर रहे हैं। कोहकाडीबर की मंजू नगपुरे ड्रोन दीदी के रूप में 1.25 लाख कमा रही हैं।

 

क्विज प्रतियोगिता में कुम्हारी की दिवला पटले को ट्रैक्टर, एकोड़ी के मनोज हरिनखेड़े को बुलेट और सिकंदरा की कविता शिव को ई-स्कूटी पुरस्कार मिला।

MadhyaBharat 1 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.