Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री का संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी

 

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026।* इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद हैं, साथ ही युवा इनोवेटर्स भी हैं। कार्यक्रम में आने से पहले उन्होंने कुछ स्टार्टअप साथियों से बातचीत की। भारत के युवा जिस स्केल पर सोच रहे हैं और जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह उत्साह बढ़ाने वाला है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों पहले भारत के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी का मतलब कैच अप करना था। दुनिया में कुछ नया होता था तो कुछ साल बाद वह टेक्नोलॉजी यहां पहुंचती थी। आज 21वीं सदी का भारत नई सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब लक्ष्य भारत और दुनिया के लिए, आज और कल के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाना, उसकी दिशा तय करना और समस्याओं का समाधान देने की शक्ति विकसित करना है। कोरोना काल में इसका उदाहरण देखने को मिला जब दुनिया वैक्सीन के लिए चुनौतियों से जूझ रही थी, भारत ने अपनी वैक्सीन विकसित की, बड़े स्तर पर टीकाकरण किया और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी। भारत प्रथम प्रयास में मंगल ग्रह तक पहुंचा और चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचा जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था।

 

उन्होंने कहा कि जीरो की खोज से लेकर नंबर सिस्टम और खगोल विज्ञान तक भारत की परंपरा ज्ञान और खोज की रही है। आज उसी विरासत को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विकसित भारत के लिए बड़ी मात्रा में न्यूक्लियर एनर्जी की जरूरत होगी। आयात पर निर्भरता ऊर्जा सुरक्षा के लिए चुनौती है, इसलिए भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहा है। कुछ महीने पहले ही 500 मेगावाट का प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर फर्स्ट क्रिटिकैलिटी तक पहुंच चुका है। यह लॉन्ग टर्म मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है।

 

स्पेस सेक्टर में भी भारत ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। एक भारतीय स्पेस स्टार्टअप ने मेड इन इंडिया रॉकेट से पहली ही कोशिश में सैटेलाइट को ऑर्बिट में स्थापित किया। भारत ने सैटेलाइट डॉकिंग की क्षमता भी हासिल की है। कई स्टार्टअप स्पेस साइंस में नए समाधान लेकर आ रहे हैं और युवाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इसी वर्ष भारत ने एआई इम्पैक्ट समिट आयोजित की और अपना मॉडल भी लॉन्च किया। भारत में तैयार चिप्स के पहले शिपमेंट दुनिया तक पहुंचने लगे हैं। बैटरी स्टोरेज के क्षेत्र में भारत में उपलब्ध कच्चे माल पर आधारित क्षमता निर्माण पर काम हो रहा है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का एक सामर्थ्य सॉल्यूशन एट स्केल है। भारत में कोई समाधान सफल होता है तो उससे कई देशों की समस्याओं का समाधान निकलता है। डिजिटल स्टैक और 5जी टेक्नोलॉजी इसके उदाहरण हैं। साइंस और टेक्नोलॉजी को हमेशा हथियार के रूप में देखा जाने की चुनौती रही है, जबकि भारत की सोच है कि यह मानवता की सेवा का माध्यम है। साइंस की असली सफलता तब है जब वह लैब से निकलकर आम नागरिक का जीवन बेहतर बनाए। इसलिए इमर्जिंग साइंस का मतलब ऐसे समाधान हैं जो हेल्थ, कृषि, शिक्षा, रोजगार और आपदा प्रबंधन को मजबूत करें। स्टार्टअप अब वियरेबल ईईजी टेक्नोलॉजी, स्वदेशी वायरलेस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन, पोषण के विशेष प्रोडक्ट, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और स्टील स्लैग जैसे औद्योगिक कचरे के उपयोग पर काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने चेन्नई के आईआईटी मद्रास में आधुनिक ब्रेन सेंटर के लोकार्पण का अनुभव भी साझा किया। यह सेंटर ब्रेन इमेजिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है और मानव मस्तिष्क की हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल 3डी तस्वीरें विकसित कर रहा है, जो मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों को समझने में मदद करेगी। साइंस फॉर सोसाइटी और टेक्नोलॉजी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन ही वैज्ञानिक प्रगति की कसौटी होनी चाहिए।

 

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी देश की टेक्नोलॉजी उसकी रिसर्च पर निर्भर करती है। इसीलिए जय विज्ञान, जय अनुसंधान का मंत्र दिया गया है। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन को गति दी जा रही है। पिछले साल इस मंच से रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था का संकल्प लिया गया था। पिछले एक साल में करीब 12 हजार करोड़ रुपये ऐसी टेक्नोलॉजी के लिए कमिट किए गए हैं जो लैब से मार्केट की ओर बढ़ने को तैयार हैं। इसमें प्राइवेट सेक्टर भी बराबर की भागीदारी कर रहा है और 12 हजार करोड़ का निवेश कर रहा है। इस तरह सिर्फ एक साल में कुल 24 हजार करोड़ रुपये की नई कमिटमेंट हुई है।

MadhyaBharat 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.