Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
सिंहस्थ के लिदीर्घकालिक विकास पर है प्रदेश सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

 

*भोपाल, 26 अक्टूबर 2026।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए दीर्घकालिक विकास पर बल दे रही है। उज्जैन नगर का हर काल और युग में विशेष महत्व रहा है। यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विकास का क्रम निरंतर जारी है।

 

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उज्जैन में 539 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। इसमें उज्जैन के अमृत द्वार और पांच्यजन्य द्वार भी शामिल हैं। पांच्यजन्य शंख भगवान श्रीकृष्ण का शंख है। सांदीपनि आश्रम, मंगलनाथ के बाद आज सिद्धवट पर भी निर्माण कार्य का भूमि-पूजन हुआ है। इससे श्रद्धालुओं और दुकानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

*सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। शहर के विकास के लिए दुकानें हटाए जाने से प्रभावित लोगों को वैकल्पिक स्थान दिया जाएगा। किसी का मकान टूटा है तो उसे शासकीय योजनाओं के अंतर्गत आवास उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी जमीन और संपत्तियों की निःशुल्क रजिस्ट्री करवाने का निर्णय लिया है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत लोगों को उनकी संपत्ति का पक्का अधिकार मिलेगा। राज्य सरकार सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शुक्रवार को जनविश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारी फील्ड में उतरकर हितग्राहियों को लाभ दे रहे हैं।

 

*होमस्टे विकसित करने पर जोर*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन का वाल्मीकि आश्रम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रशासन के अधिकारी उज्जैन के आसपास के ग्रामीण इलाकों में होमस्टे विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य करें, जिससे भव्य और दिव्य सिंहस्थ का आयोजन हो सके। सिंहस्थ में किसी को कोई कष्ट न हो। सरकार पर्यटन निगम और प्रशासन के माध्यम से लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

 

*मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं*

 

- सर्व सुविधायुक्त नई धर्मशाला बनाई जाएगी

- रिटेनिंग वॉल और अन्य विकास कार्य पूर्ण किए जाएंगे

- वाल्मीकि धाम के पास स्थित थाने का नाम वाल्मीकि धाम थाना किया जाएगा

 

*30 माह पूर्व शुरू हुई तैयारी*

 

उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए उज्जैन में 30 माह पूर्व तैयारी शुरू हो गई है। यहां से चारों दिशाओं में 100 किलोमीटर तक सड़कें बनाई जा रही हैं। तीर्थ स्थलों को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया ने कहा कि सिंहस्थ के लिए जारी विकास कार्यों की लहर मां बगलामुखी तक चली गई है। महर्षि वाल्मीकि हमारे सप्त ऋषियों में शामिल रहे हैं।

 

राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने कहा कि देशभर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक समरसता की बयार है।

 

उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए उज्जैन में 25 हजार करोड़ रुपये लागत के विकास कार्य जारी हैं। आज 539 करोड़ के नए विकास कार्यों का भूमि-पूजन संपन्न हुआ है।

 

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat 26 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.