Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें
bjp


बैतूल।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने  बैतूल जिले की बैतूल विधानसभा के बडोरा मंडल के बूथ क्रमांक 46 के ग्राम भडूस स्थित सामुदायिक भवन में और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें। मन की बात में हमेशा सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जाता है। भारतीय संस्कृति में समरसता की भावना पुरातन काल से रही है, भगवान राम द्वारा माता शबरी के बेर स्वीकार करना सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रहे हैं। हम सभी को स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करनी चाहिए, जिससे अपना प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बन सके। प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देशभर में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, नवाचारों और जनभागीदारी के कार्यों की जानकारी देशवासियों से साझा करते हैं, जिसका उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को प्रेरणा देकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। यह कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों को देशव्यापी पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन पर दिए गए संदेश को जन अभियान बनाने की जरूरत है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जल संरक्षण के कार्यों में जुटें। बैतूल सहित प्रदेश के कई जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में सूखे जैसे हालात से बचने के लिए जल की एक-एक बूंद को बचाना और उसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बैतूल सहित प्रदेशभर में बड़े जलाशयों और बांधों के माध्यम से सिंचाई सुविधा बढ़ाने के साथ हर खेत तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप बड़े जलाशयों के साथ छोटी-छोटी जल संरचनाओं के निर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सिरपुर पैटर्न पर जल संरचनाओं के निर्माण से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नदी नालों पर छोटी जल संरचनाएं बनने से वर्षा जल रुकेगा, जिससे पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, ट्यूबवेल और अन्य जल स्रोत रिचार्ज होंगे और भूजल स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आमजन से मिलकर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

MadhyaBharat 26 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.