Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में पूर्व विद्यार्थियों से चर्चा की
rajypal


भोपाल।  मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार को भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण से पूर्व विद्यार्थियों से चर्चा की।  ।मन की बात कार्यक्रम देश के विचार, संकल्प और सामर्थ्य का सबसे सशक्त प्रेरणादायी मंच है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है किकार्यक्रम को सुनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार, ज्ञान और अनुभवों से प्रेरणा लेने और सकारात्मक बदलावों के साथ राष्ट्र निर्माण के नए साझा संकल्पों को दिशा देने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए प्रतिमाह वर्चुअली देश की जनता के बीच प्रधानमंत्री के पहुंचने को अभूतपूर्व बताया।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे परिसर में एक पेड़ लगाकर संस्थान से जाएं, इससे संस्थान के साथ उनका जुड़ाव मजबूत होगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया और शुभाशीष दी।
राज्यपाल ने कहा कि वन और पर्यावरण संरक्षण वैश्विक चुनौती है। स्टॉकहोम में 1972 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण चर्चा की पहल शुरू हुई थी, जिसकी आशंकाएं जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के रूप में सामने आ गई हैं। प्रकृति के अनुसार वर्ष में 4 मौसम होते हैं, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के प्रभाव से कभी-कभी चारों मौसम एक ही दिन में अनुभव हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वैधानिक प्रावधानों के साथ जनमानस में पर्यावरणीय चेतना का प्रसार जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी निरंतर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास जनसहभागिता के साथ कर रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान पौधारोपण की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्रित्व में गुजरात के वन और पर्यावरण मंत्री के रूप में अपने 14 वर्षों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए ग्रह, राशि और नक्षत्रों के अनुसार सांस्कृतिक वनों और वन महोत्सवों के माध्यम से पौधारोपण कराने की बात बताई।
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. के. रविचंद्रन ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि संस्थान वन प्रबंधन के द्वारा पिछले 40 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहा है। संस्थान के विद्यार्थी दुनिया के 57 देशों में सेवारत हैं। संस्थान द्वारा वन प्रबंधन में डॉक्टोरेट और एमबीए पाठ्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण और परामर्शी सेवाएं दी जाती हैं।

MadhyaBharat 25 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.