Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ओमन की बात, कहा कि शिवानी के परिवार के इस फैसले से समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


भोपाल।  पीएम नरेंद्र मोदी ने  कार्यक्रम मन की बात के 139वें एपिसोड में मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की शिवानी के अंगदान के प्रेरणादायी निर्णय का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात में मेडिकल क्षेत्र में देश में हो रही रिसर्च और नवाचार पर चर्चा करते हुए कहा कि एडवांस रिसर्च में अंगदान की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे लोग जो अपना जीवन पूरा करने के बाद अंगदान करके जाते हैं, वे कितने ही लोगों का जीवन भी बचाते हैं और रिसर्च को भी संभव बनाते हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक उदाहरण मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम की  शिवानी का है।  शिवानी के सड़क दुर्घटना का शिकार होने पर परिवार ने कठिन समय में भी ऐसा निर्णय लिया जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। यह फैसला था सड़क दुर्घटना की पीड़िता सुश्री शिवानी के अंगदान का।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवानी के परिवार के इस फैसले से समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश गया है। मानवता के ऐसे एक कदम से किसी परिवार में खुशियां फिर से लौट सकती हैं और साथ ही रिसर्च के कामों में भी बड़ी मदद मिलती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम की बेटी शिवानी के परिवार ने दुख की घड़ी में मानवता की मिसाल पेश की है। उनका यह निर्णय पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा है। यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश की बेटी के इस पुनीत कार्य को राष्ट्रीय मंच पर सराहा।

MadhyaBharat 25 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.