Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
police


भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों तक समय पर पहुँचने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र में 34 मील के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुए 12 व्यक्तियों को डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआरव्ही एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज पहुँचाया।
23 अक्टूबर को दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एफआरव्ही को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 के प्रधान आरक्षक श्री विनय दुबे, प्रधान आरक्षक श्री दुर्गेश तथा पायलट श्री करण एवं श्री महेन्द्र ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया। दुर्घटना में घायल सभी 12 व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज में भर्ती कराया।
डायल-112 की यह त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही आपात परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायता के लिए रवाना होना, घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य करना और घायलों को अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था करना पुलिस की जनहितैषी कार्यशैली का परिचायक है। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

MadhyaBharat 24 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.