Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भोपाल से केवड़िया तक गूंजेगा 'नशे के खिलाफ जंग' का संदेश, डीजीपी मकवाणा कल दिखाएंगे हरी झंडी
police

भोपाल।* राष्ट्रीय एकता दिवस पर मध्यप्रदेश से नशामुक्ति का संदेश लेकर बाइक रैली निकलेगी। पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क कक्ष से जारी जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय एकता और 'Fight Against Drugs' के संदेश के साथ निकलने वाली इस रैली को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाल परेड ग्राउंड, भोपाल से फ्लैग ऑफ करेंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में राष्ट्रीय एकता परेड आयोजित होगी। उसी परेड में शामिल होने के लिए यह राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है।

 

*MP के 7 सहित 14 राज्यों के 146 राइडर्स होंगे शामिल -*

इस रैली में मध्यप्रदेश पुलिस के 7 बाइक राइडर्स प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके साथ जोन-2 (सेंट्रल) और जोन-4 (नॉर्थ ईस्ट) के 13 राज्यों के 139 पुलिस राइडर्स भी भोपाल से ही रवाना होंगे। ये सभी टीमें मध्यप्रदेश के निर्धारित मार्गों से होते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगी।

 

रैली में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और सिक्किम सहित 14 राज्यों की टीमें शामिल हैं। कुल 146 राइडर्स एकता नगर पहुंचेंगे।

 

सभी राइडर्स के सुरक्षित आवागमन, रात्रि विश्राम, स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक इस रैली का मकसद राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ जन-जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। रास्ते में विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। 31 अक्टूबर को एकता नगर में रैली का समापन होगा और सभी टीमें राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लेंगी।

MadhyaBharat 21 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.