Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*
police

भोपाल।* नगरीय यातायात पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हताईखेड़ा डेम पर विसर्जन होगा। रात 8 बजे से चल समारोह निकलेगा।

 

*मुख्य मार्ग और डायवर्जन -*

 

चल समारोह भारत टॉकीज तिराहा, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, जुमेराती, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क होते हुए कमलापति घाट पर समाप्त होगा। कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहा से डिपो चौराहा, भदभदा तिराहा होकर प्रेमपुरा घाट जाएंगी।

 

*भारी वाहनों पर प्रतिबंध -*

21 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, इस्लाम नगर, पटेल नगर, 11 मील, रातीबड़, लालघाटी, एयरपोर्ट, करोंद, भानपुर, रत्नागिरी मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

 

शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टॉकीज के बीच सिटी बस, मैजिक और चार पहिया वाहन बंद रहेंगे।

 

शाम 6 बजे से मंगलवारा थाना, दयानंद चौक, जुमेराती की ओर से घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

 

*अन्य प्रमुख प्रतिबंध -*

- भारत टॉकीज से सुल्तानिया अस्पताल, काली मंदिर तलैया, लिली टॉकीज, कंट्रोल रूम, रोशनपुरा, जवाहर चौक होते हुए डिपो चौराहा तक चल समारोह के दौरान मार्ग बंद रहेगा।

- बोगदा पुल से भारत टॉकीज की ओर आवागमन बंद, वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर जाएंगे।

- बैरागढ़ विसर्जन के दौरान भोपाल-इंदौर मार्ग पर वाहन लालघाटी, गांधीनगर, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर बायपास से जाएंगे।

 

*यात्री बसों के लिए व्यवस्था -*

- इंदौर, सीहोर से आने वाली बसें खजूरी, मुबारकपुर बायपास से हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।

- ISBT की बसें प्रभात चौराहा, भारत टॉकीज की ओर नहीं जा सकेंगी, बायपास का उपयोग करेंगी।

- बैरसिया की बसें बेस्ट प्राइज तिराहा पर ही समाप्त होंगी।

 

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें और असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 0755-2677340 पर संपर्क करें।

MadhyaBharat 20 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.