Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय सनातन संस्कृति, शौर्य, शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा देती है। शस्त्र धारण करना केवल शक्ति प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कष्ट दूर करने, नागरिकों की रक्षा करने और व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मां कालका की आराधना की तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तलवार, भाला सहित अत्याधुनिक एके-47 और अन्य अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने पुलिस वाहन, अश्वों का पूजन करने के साथ शस्त्रागार का अवलोकन भी किया और कन्या पाद पूजन किया। इस अवसर पर महिला पुलिस दल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के माध्यम से अधर्म पर धर्म की विजय तथा मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के माध्यम से नारी शक्ति के सामर्थ्य का संदेश देता है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा से समृद्ध सनातन संस्कृति हमारे संस्कारों को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। हमारी परंपरा में शस्त्र को भी तिलक लगाकर श्रद्धा और पवित्रता के साथ पूजने का विधान है, जो उसके जिम्मेदार उपयोग की प्रेरणा देता है।
इंदौर पुलिस के नवाचारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस सेतु ऐप नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाएगा। इस ऐप से एक ही प्लेटफॉर्म पर थानों, ड्यूटी अधिकारियों और संपर्क सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इसे भविष्य में प्रदेश स्तर पर लागू करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यातायात प्रबंधन के लिए होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा सीएसआर निधि से उपलब्ध कराए गए 51 मोटरसाइकिलों की पहल की भी सराहना की। कार्यक्रम में इन वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया और सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर का विमोचन भी किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस विभाग सहित सभी विभागों में मानव संसाधन मजबूत कर रही है। पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है। आगामी दो वर्षों में रिक्त पदों को भरा जाएगा और प्रदेश में कुल 85 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। आगामी वर्ष को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा युवाओं के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर परेड की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले और पुलिस बल में पुलिस बैंड की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए 750 पदों पर भर्ती होगी।
पुलिसकर्मियों के समर्पण को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहकर चौबीसों घंटे नागरिकों की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। महिला पुलिसकर्मियों की गार्ड ऑफ ऑनर में सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां भी हर दायित्व पूरी कुशलता से निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर सहित संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 20 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.