Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत
मुख्यमंत्री साय


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। कांसाबेल क्षेत्र में 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना से लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
सरकार का कहना है कि परियोजना का उद्देश्य दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में जल संरक्षण और किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम करना है। एनीकट के जरिए बरसात के पानी को रोककर खेती में उपयोग किया जाएगा। इससे समय पर सिंचाई संभव होगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा। एनीकट के साथ काजवे के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी।
150 हेक्टेयर में सिंचाई, फसल विविधीकरण को बढ़ावा
परियोजना पूरी होने पर कांसाबेल के किसानों को परंपरागत फसलों के साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती का अवसर मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को उपलब्ध जल संसाधन का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी। फसल विविधीकरण और उत्पादकता बढ़ने से आय में सुधार की उम्मीद है।
जल संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार
एनीकट से वर्षा जल का संचयन होगा जिससे आसपास के क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा और जल स्तर में सुधार होगा। यह व्यवस्था कृषि के साथ ग्रामीणों की अन्य जल जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक होगी।विभाग के अनुसार निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी लाई गई है। जशपुर में सिंचाई अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।परियोजना में तेजी आने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। किसानों का कहना है कि पानी की उपलब्धता बेहतर होने से खेती से जुड़ी समस्याएं कम होंगी।

MadhyaBharat 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.