Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


उज्जैन। 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर मोहन सरकार कार्य में जुट गई है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों की बड़ी समीक्षा के दौरान अधिकारियों को  कहा कि कोई भी काम लटके नहीं। कार्य तेजी के साथ लिए जाएं।  उन्होंने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की संस्कृति और सनातन परंपरा की वैश्विक पहचान है, इसलिए इसकी तैयारियां उसी भव्यता के साथ होनी चाहिए।
1. डेडलाइन तय:* सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरे हों। जो स्वीकृतियां बाकी हैं, वो नवंबर में हर हाल में ले ली जाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
2. स्टाफ की कमी नहीं:* मेला कार्यालय और कलेक्ट्रेट में इसी हफ्ते पूरी टीम तैनात होगी। हर विभाग का अलग सिंहस्थ अमला बनेगा ताकि काम में तेजी आए और जवाबदेही तय हो सके।
3. श्रद्धालु फर्स्ट:* घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों, पीने के पानी और सीवरेज का काम सबसे पहले पूरा किया जाए। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग को व्यवस्थित कर वहां डोम की सुविधा दी जाए। पार्किंग और ठहरने की जगहों की अभी से प्लानिंग हो, जिससे अंतिम समय में अफरा-तफरी न हो। पड़ोसी राज्यों से भी समन्वय कर आवागमन की योजना बनाई जाए।
स्कूल-कॉलेज और सांदीपनि विद्यालयों में श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था होगी। होम-स्टे बढ़ाए जाएंगे और प्राइवेट टेंट सिटी के लिए किसानों और संस्थाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। घट्टिया और तराना जैसे बाहरी क्षेत्रों में भी होल्डिंग एरिया और अस्थायी आवास विकसित करने पर जोर दिया जाए।
5. व्यापारियों का ध्यान:* सड़क चौड़ीकरण से जिन दुकानदारों की दुकानें हटेंगी, उनके लिए नया बाजार बसाया जाएगा। बर्तन बाजार और सराफा व्यापारियों के लिए विशेष योजना बनेगी। नजर अली मिल और कवेलू कारखाना क्षेत्र में विक्रम क्लॉथ मार्केट की तर्ज पर आधुनिक बाजार विकसित करने के प्रस्ताव पर काम शुरू करने को कहा गया है।
आपको बता दें सिंहस्थ के लिए करीब 20 हजार करोड़ के 175 बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अगले साल अक्टूबर 2027 तक सभी काम पूरे करने का रोडमैप तैयार है। इनमें से 51 काम इसी साल दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि जैसे-जैसे काम पूरे हों, उन्हें जनता के लिए खोल दिया जाए, ताकि शहर के लोगों को भी विकास का फायदा तुरंत मिले और सिंहस्थ तक पूरा शहर एक नए स्वरूप में नजर आए।

MadhyaBharat 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.