Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भारतीय कला-संस्कृति को विश्व पटल पर दें नई ऊँचाई : राज्यपाल पटेल
rajypal


भोपाल। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे भारत की गौरवशाली कला, संस्कृति और संगीत को विश्व पटल पर नई ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हों। दीक्षांत समारोह, भावी जीवन के लिए गौरव, सम्मान और आत्म-विश्वास के साथ राष्ट्र-समाज के प्रति कर्तव्यों के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प लेने का समय होता है। उन्होंने कहा कि समारोह में प्रदान की गई कला एवं संगीत की उपाधि, उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। कला और संगीत से समाज एवं राष्ट्र की सेवा का संकल्प पत्र भी है। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को ग्वालियर में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान की। सभी को बधाई एवं शुभकामनायें भी दीं। दीक्षांत समारोह का आयोजन, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में हुआ।
राष्ट्र-समाज की नींव का आधार कला एवं संस्कृति
राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत, केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह धर्म और अध्यात्म से जुड़कर व्यक्ति के तन-मन और आत्मा को निर्मल भी करता है। कला, संस्कृति समाज एवं राष्ट्र की नींव का आधार है। इनकी मजबूती के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास अधूरा होता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की कला साधना, सतत प्रयास और योगदान से ही भारत का वास्तविक सांस्कृतिक उत्थान होगा। उन्होंने नई पीढ़ी से आह्वान किया कि संगीत और कला के क्षेत्र में शोध, नवाचार और अनुसंधान के लिये आगे आए। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने में योगदान दें।
संस्कृति की संवेदना से होती शिक्षा शोभायमान राज्यपाल पटेल ने कहा कि शिक्षा तभी शोभायमान होती है, जब उसमें संस्कृति की संवेदना शामिल हो। विद्यार्थी अपने ज्ञान और गुणों से दूरस्थ, ग्रामीण, गरीब, वंचित और प्रतिभावान बच्चों के उत्थान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ विलुप्त हो रहे लोक संगीत और कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये चिंतन करना अत्यंत जरूरी है। राज्यपाल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की दीक्षांत स्मारिका का लोकार्पण भी किया।
संस्कृति, पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि संकल्पबद्ध होकर देश के सुखद भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। आधुनिक बनें पर अपनी जड़ों से जुड़े रहें। मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने वाले मानवीय मूल्यों को हमेशा आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भारतीय कला, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री  लोधी ने कहा भारत की संस्कृति सदैव कला, संगीत की पोषक रही है। हमारी संस्कृति में नाद को ब्रह्म की संज्ञा दी गई है।

MadhyaBharat 17 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.