Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
police

भोपाल।  पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा के सौजन्य से पुलिस लाइन, नेहरू नगर, भोपाल में मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी , पुलिस आयुक्त  संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस परिवारजनों के साथ गरबा महोत्सव में सहभागिता कर उत्सव का आनंद लिया।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने पुलिस परिवारजनों को अभिभावक के रूप में नवरात्रि पर्व एवं दशहरे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस परिवार के सदस्यों के उत्साह और सहभागिता के बीच आयोजित इस आयोजन का आनंद लिया।
*पुलिस परिवार की 1100 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों ने दी गरबा प्रस्तुतियां*
गरबा महोत्सव में जिला पुलिस बल भोपाल, 7वीं वाहिनी, 23वीं वाहिनी एवं 25वीं वाहिनी की पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों सहित 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न फिल्मी एवं धार्मिक धुनों पर पारंपरिक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पुलिस परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
*पुलिस परिवार के कल्याण और खुशियों के लिए पांच वर्षों से निरंतर हो रहा आयोजन*
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव का आयोजन पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की मंशानुसार विगत पांच वर्षों से निरंतर पुलिस लाइन, नेहरू नगर में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना है। पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे आयोजन पुलिस परिवारों के बीच आत्मीयता, सामंजस्य और सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव का समापन 17 अक्टूबर 2026 को रात्रि 10 बजे किया जाएगा।

MadhyaBharat 16 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.