Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित, आधुनिक खेती और स्वरोजगार की मिली जानकारी
महिला किसान


सूरजपुर। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कार्यालय उप संचालक कृषि, सूरजपुर के सभाकक्ष में कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, अजिरमा, अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही महिला किसानों को खेती के साथ अतिरिक्त आय के साधन विकसित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।सहायक संचालक कृषि श्री आर.एल. भारिया ने कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कृषि आधारित लघु उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं एग्रीस्टैक पंजीयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सहायक संचालक कृषि डॉ. तेजराम बंजारा ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के साथ जैविक खेती में बीजामृत एवं जीवामृत तैयार करने तथा उनके उपयोग की विधियों से किसानों को अवगत कराया।
कृषि विज्ञान केंद्र, अजिरमा के कृषि वैज्ञानिक श्री पांडुराम पैकरा ने महिला किसानों को कृषि में तकनीकी नवाचार, पोषण वाटिका, सब्जी उत्पादन, जैविक खाद के उपयोग एवं फसल विविधीकरण की जानकारी दी। उन्होंने ऑयस्टर एवं बटन मशरूम उत्पादन की तकनीकों तथा कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही महिला किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।इस दौरान  लीलाधर साहू एवं डॉ. विवेक कुमार शांडिल्य ने उन्नत बीज चयन, बुवाई, रोपाई, खरपतवार नियंत्रण एवं फसल कटाई की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालन, उद्यानिकी एवं औषधीय पौधों की खेती में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
स्वीट कॉर्न की खेती का प्रक्षेत्र भ्रमण, महिला किसानों ने जानी उत्पादन की तकनीककृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा के पश्चात कृषि विभाग की आत्मा योजना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, अंबिकापुर के संयुक्त प्रयास से महिला किसानों को विकासखंड सूरजपुर के ग्राम झांसी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र में उत्पादित स्वीट कॉर्न ( मक्का) के प्रदर्शन का अवलोकन कराया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने स्वीट कॉर्न की खेती एवं उत्पादन संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए महिला किसानों को इसकी खेती अपनाने तथा कृषि से आय के अतिरिक्त अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

MadhyaBharat 16 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.