Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लोकतंत्र के काले दिवस के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का “वोट बचाओ, देश बचाओ” पैदल मार्च
congress

*
भोपाल। दिल्ली में निर्वाचन आयोग से जवाब मांगने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ,  प्रियंका गांधी  एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों को रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर द्वारा “वोट बचाओ, देश बचाओ” पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।यह पैदल मार्च व्यापम चौराहा से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प लेते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलने जा रहे  राहुल गांधी,  प्रियंका गांधी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में “काला दिवस” मनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज जब देश में मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ऐसा भारत चाहती है जहां नफरत की जगह प्रेम, विभाजन की जगह भाईचारा और सत्ता के दबाव की जगह संविधान एवं लोकतंत्र की सर्वोच्चता हो।

MadhyaBharat 8 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.