Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सात जिलों में औचक निरीक्षण
pwd


लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह एवं प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिए तैयार कार्ययोजना के अंतर्गत 05 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सात जिलों में औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियंताओं के सात दलों ने सीहोर, मंडला, मुरैना, धार, सतना, उज्जैन एवं छतरपुर जिलों में यादृच्छिक आधार पर चयनित कुल 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
इनमें लोक निर्माण विभाग के सड़क एवं पुल संबंधी 21 कार्य, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) के 04 भवन कार्य, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 06 कार्य, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 03 कार्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का 01 कार्य शामिल था।
निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता (सड़क/पुल)  आर.एल. वर्मा, प्रमुख अभियंता (एमपीआरडीसी)  के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन)  एस.आर. बघेल तथा प्रमुख अभियंता (एमपीबीडीसी)  अजय श्रीवास्तव सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे।
मंडला मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की गुणवत्ता की सराहनानिरीक्षण के दौरान मंडला जिले में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा निर्माणाधीन नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का कार्य संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके लिए संभागीय प्रबंधक  मानवेंद्र सिंह सेंगर, प्रबंधक  सुभेश पांडे, प्रबंधक  मयंक जैन तथा निर्माण एजेंसी मेसर्स बीपीसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, रांची की सराहना की गई।
निरीक्षण किए गए कुल 35 कार्यों में से 18 कार्यों में आवश्यकतानुसार आंशिक सुधार के निर्देश दिए गए। प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि औचक निरीक्षण में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करेंसमीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ता को अवगत कराते हुए संतुष्टिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण यंत्री स्वयं इसकी नियमित समीक्षा करें, ताकि आगामी माह की ग्रेडिंग में सुधार हो।
लोकपथ ऐप पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित 04 दिवस की समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा ऐप के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।
गुणवत्ता एवं सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालनप्रबंध संचालक ने सभी अधिकारियों को निर्माण परियोजनाओं में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परियोजना में सड़क सुरक्षा से संबंधित मानकों एवं नियमों से समझौता नहीं किया जाएगा।
सड़क मरम्मत के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य, सड़क किनारे झाड़-झंखाड़ की सफाई, रोड मार्किंग तथा साइन बोर्ड की मरम्मत एवं पेंटिंग निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सड़कों एवं पुल-पुलियाओं के आवश्यक संधारण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
30 अक्टूबर तक गड्ढों की मरम्मत एवं ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देशसड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यकतानुसार अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन कार्ययोजनाएं तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़कों के सभी छोटे-बड़े गड्ढों की मरम्मत तथा ब्लैक स्पॉट सुधार के कार्य 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं मॉडर्न स्कूल जंक्शन विकसित करने संबंधी प्रस्ताव संबंधित शाखा को भेजने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, नवीन लक्ष्यों के अनुरूप लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

MadhyaBharat 8 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.