Since: 23-09-2009
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में ग्रीनको एनर्जी प्रा.लि. के वाइस प्रेसीडेंट नवीन कुमार लक्ष्मण और निदेशक/ परामर्शदाता बांदुरु नरसिम्हा राव ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्रीनको एनर्जी के पदाधिकारियों ने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नीमच जिले के गांधीसागर में 1920 मेगावॉट की क्षमता के पम्प्ड स्टोरेज परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन जिले के नागदा में बॉयो रिफायनरी संयंत्र के लिए संचालित प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। नागदा संयंत्र में प्रस्तावित पूंजी निवेश 2 हजार करोड़ रुपए है और 500 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |